ताज़ा ख़बरें

बड़ोद में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, श्रीराम मंदिर में विराजे भगवान

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

बड़ोद में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न, श्रीराम मंदिर में विराजे भगवान

 

बड़ोद, आगर। भावसार क्षत्रिय समाज के श्रीराम मंदिर में 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती और भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य आचार्य पं. चेतन तिवारी के सान्निध्य में श्रीराम दरबार, राधाकृष्ण और कुलदेवी हिंगलाज की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दर्शन किए। शिखर स्थापना की बोली 1.61 लाख, प्रथम आरती 1.21 लाख, ध्वज स्थापना 75 हजार और पहली घंटी 41 हजार रुपये में लगी। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और विधायक मधु गेहलोत मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज अध्यक्ष भरत भावसार ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!