ताज़ा ख़बरें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पहुंचे खंडवा, हुआ स्वागत अभिनंदन।

खास खबर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पहुंचे खंडवा, हुआ स्वागत अभिनंदन।

देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्य एवं कार्य प्रणाली देख उनसे जुड़े, ,,राष्ट्रीय अध्यक्ष जमील सिद्दीकी,,

खंडवा। देश को एक ऐसी शख्सियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिली है जो सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक देशवासी किसी भी रूप में उठा रहा है। रिकॉर्ड तोड़ सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश की दिशा और दशा को बदला है,आधुनिक भारत का निर्माण किया है। उनके कार्यकाल में बिना भेदभाव के देश की करोड़ो जनता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है। यह बात खंडवा प्रवास पर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहीं। श्री सिद्धकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में पूरे देश में शांति है। चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बना है,और कुछ ही वर्षों में विश्व गुरु बनने की तैयारी में है, प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण तरह विकसित करने का है जो हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे। मोदी जी के कार्यकाल में लगातार मुस्लिम वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है, मैं सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्य कर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को और उनकी कार्य प्रणाली को समझा कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रयास करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी 1 दिन के प्रवास पर खंडवा पहुंचे, जहां उनकी अगवानी और स्वागत भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फाजिल पटेल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्दीकी खंडवा पहुंचे और दादाजी धूनीवाले के दरबार में हाजिरी लगाई एवं उसके बाद हजरत खानसावली वार्ड में दरगाह पर पहुंचकर देश पूरी तरह विकसित हो और प्रधानमंत्री का नेतृत्व हमें मिलता रहे इस हेतु चादर पेश की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का स्वागत अभिनंदन किया गया सिख संगत की बैठक में भी वे शामिल हुए। श्री सिद्धकी आगमन पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मोर्चा के जिला अध्यक्ष फाजिल पटेल, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, धर्मेंद्र बजाज,राजेश तिवारी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, राजेश यादव,प्रदीप यादव के साथ ही राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी डॉक्टर असलम, सहयोगी के के दुबे, तैयब अली, शाहिद कुरेशी, फिरोज भाई,वाहिद कुरेशी,अल्ताफ उल्ला, रुबाब पठान हमिद खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!