
थाना मोघट रोड थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से चाकू लिए घूम रहे शाहबाज कुरैशी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते किया गया गिरफ्तार
खण्डवा पुलिस द्वारा शांति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आगामी त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए गंभीर अपराध मे फरार आरोपी, निगरानी/गुंडा बदमाश, जिला बदल बदमाश चैक एवं अन्य अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति पर लगातार नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना मोघट रोड पुलिस टीम द्वारा रात्री गस्त के दौरान आरोपी शाहबाज कुरैसी पिता आसिफ कुरैसी निवासी खांशाहवली खंडवा द्वारा अवैध रूप से चाकू रखे घूमते पाए जाने से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का विवरण:- रात्री गस्त टीम द्वारा शकर तालाब रोड पर खड़े संदिग्ध लग रहा था पुलिस को देख भागने लगा उसे गवाह के समक्ष घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर तलाशी लेते एक खटके वाला चाकू अवैध रूप से रखे पाया गया आरोपी के पास से चाकू जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्र. 207/26 धारा 25(1-b), (b) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया।













