ताज़ा ख़बरें

*जैन समाज ने भक्ति भाव पूर्वक मनाया श्रुत पंचमी पर्व*

*जिनवाणी की पालकी यात्रा के साथ संगीतमय विधान पूजन सम्पन्न*

*जैन समाज ने भक्ति भाव पूर्वक मनाया श्रुत पंचमी पर्व*
*जिनवाणी की पालकी यात्रा के साथ संगीतमय विधान पूजन सम्पन्न*
खण्डवा// ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी शुक्रवार को दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्रुत पंचमी का पर्व भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया।नगर के सभी जिनालयों में प्रातः श्रुत स्कंध यंत्र का जलाभिषेक एवम पूजन की गयी।महिला मंडलो द्वारा प्राकृत एवम संस्कृत में लिखित जिनवाणी,शास्त्र और ताड़पत्रों पर अंकित ग्रन्थों की साफ सफाई,वैयावृत्ती करके आकर्षक सज्जा की गयी।मुख्य कार्यक्रम सराफा बाजार स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मन्दिर में आयोजित हुआ।प्रातः जिनेन्द्र अभिषेक के पश्चात रजतमयी पालकी में जिनवाणी को विराजमान कर शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया।बैंड बाजे और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा मन्दिर जी से बुधवारा,केवलराम चौराहा,बॉम्बे बाजार,घण्टाघर,सराफा होते हुए पोरवाड़ धर्मशाला पहुंची।जहां अष्ट द्रव्यों के साथ श्रुत स्कन्ध महामंडल विधान की संगीतमय पूजन की गयी।
समाज के प्रचार मंत्री सुनील जैन ने बताया कि शोभायात्रा में समाजजनों द्वारा अपने घरों के सामने पालकी में विराजमान जिनवाणी की आरती उतारी गयी। साथ ही महिला मंडल द्वारा भक्ति नृत्य किये गये। कुन्दकुन्द आचार्य की तस्वीर के साथ जिनवाणी लेकर बग्गी में बैठने का अवसर वन्दना अविनाश जैन एवम योगिता संदीप जैन परिवार ने प्राप्त किया।सर्प्रथम मण्डल उद्घाटन रेखा महेश जैन परिवार द्वारा किया गया।सौधर्म इंद्र इंद्राणी बनने का अवसर जसवंती कैलाश जैन ने प्राप्त किया।श्रुत स्कंध मण्डल जी पर जिनागम विराजमान सुनीता डॉ सुभाष जैन,विनीता संजय जैन एवम कामिनी अतुल जैन ने किया। पँचमेरु की स्थापना वैशाली जैन,तिलकमती जैन,रश्मि विनोद जैन,मनीषा संजय एवम सोनाली सुहास जैन द्वारा की गयी।मण्डल जी पर अखण्ड दीप ज्योति की स्थापना नमिता प्रतीक जैन ने की।पूजन द्रव्य का पुण्यार्जन अदिति सुनील काला, ऋतु नितेश छाबड़ा,अंकित अंकुर गोयल ने प्राप्त किया।चार दिशाओं में चार चवर सुषमा जैन,आशिमा जैन,छाया जैन,रश्मि कमलेश ने स्थापित किये।
प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा एवम मण्डल विधान पूजन में कांतिलाल जैन,अंकित जैन एवम अतुल जैन ने सुमधुर संगीतमय भजन प्रस्तुत किये।पंडित निखलेश जैन एवं ब्र.अर्पित जैन के निर्देशन में विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्प्पन हुई। कार्यक्रम की सानंद संपन्नता पर जय जिनेन्द्र महिला मंडल द्वारा प्रभावना वितरित की गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!