ताज़ा ख़बरें

सूरजकुंड वार्ड को मिली नवीन पेयजल पाइप लाइन की सौगात, महापौर अमृता अमर यादव ने किया निरीक्षण

खास खबर

सूरजकुंड वार्ड को मिली नवीन पेयजल पाइप लाइन की सौगात, महापौर अमृता अमर यादव ने किया निरीक्षण

खंडवा। शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूरजकुंड वार्ड में नवीन पेयजल पाइप लाइन निर्माण कार्य की सौगात क्षेत्रवासियों को प्रदान की गई। महापौर श्रीमती यादव ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्डवासियों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर स्वरूप में पहुंचाना है। नवीन पेयजल पाइप लाइन के निर्माण से सूरजकुंड वार्ड में जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहितैषी कार्य के लिए महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिली है और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में यह एक बड़ी सौगात है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले,राजेश यादव, क्षेत्रीय पार्षद संतोष सारवान, राधेश्याम उपाध्याय, , वेद प्रकाश मालाकार, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, प्रशांत पंछोरे सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!