Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छपारा – देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, रसोई गैस के दामों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छपारा ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और बिजली दरों में बढ़ोतरी ने लोगों की दैनिक जिंदगी को और अधिक कठिन बना दिया है। वहीं, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से आमजन को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार को रसोई गैस की कीमतों में कटौती करने के निर्देश दिए जाएं, साथ ही देश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आम जनता को राहत देने के लिए सरकार को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब साहू सहित जयकेश पटेल, आरिफ पटेल, रमेश चौहान, चंदू श्रीवास्तव, संजय बेस, आनंद तिवारी, श्रीचंद अवधिया, प्रशांत श्रीवास्तव, मिक्की परिहार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!