
*डीएलसीसी बैठक में स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की समीक्षा*
*लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करने के सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश*

*डिंडौरी : 08 अगस्त,2026*
सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम योजना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन विभाग की योजनाएं, पीएम स्वनिधि तथा आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीईओ जिला पंचायत श्री चौधरी ने पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं भगवान बिरसा मुंडा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का आगामी एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को भी निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रविशंकर सहित जनजातीय कार्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।











