
पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव के जन्मदिवस पर गांधी भवन खंडवा में करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित
खंडवा से समर्थक आज पहुचेंगे बोरावा, जन्म जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
खंडवा/
मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का उनके जन्मदिवस 01 अप्रैल 2026 को प्रातः9 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन खंडवा में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं से गांधी भवन में पहुँचकर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
इसके पश्चात श्री यादव के जन्म जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड कार्यक्रम गुलाबबाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय के पास,बोरावा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी निमाड़ वासियों से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं कसरावद विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सचिन यादव ने पूज्य पिताजी के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।









