
दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘जॉइन एनएसएस एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम’ आयोजित
झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘जॉइन एनएसएस एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, व्यक्तित्व विकास एवं स्वयंसेवा के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बंसीलाल डावर, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, झाबुआ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर ने कहा कि “समाज सेवा से शिक्षा और शिक्षा से समाज सेवा” का संदेश ही राष्ट्रीय सेवा योजना की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा तथा उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
मुख्य अतिथि डॉ. बंसीलाल डावर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने के लाभ, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा बी एवं सी प्रमाण-पत्रों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति एवं सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. दिलीप कुमार परसेंडिया, डॉ. पूजा बघेल, डॉ. राणा मेडा, डॉ. धूलसिंह खरत, प्रो. भारती जमरा, प्रो. जितेंद्र नायक, क्रीड़ा अधिकारी कोमल बारिया एवं मध्यप्रदेशसिंह अमलावर सहित महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भूरसिंह निंगवाल ने किया तथा डॉ. सुरेशचंद्र भाबर ने आभार व्यक्त किया।









