ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

व्यावहारिक शिक्षा की मिसाल: विद्यार्थियों ने जाना बैंकिंग का हर पहलू

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

केशव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान एवं बैंकिंग प्रणाली को निकट से समझने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक श्री जयंत द्विवेदी ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बैंक के विभिन्न विभागों का परिचय कराते हुए चेक जारी करने, चेक जमा करने, नकद निकासी, बैंकिंग मशीनों के उपयोग तथा अन्य दैनिक बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बैंक के लॉकर सेक्शन का भी अवलोकन किया, जहाँ उन्हें लॉकर सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं किराया संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इंटरैक्टिव सत्र के दौरान रिटेल बैंकिंग विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए तथा बचत एवं चालू खाते, ऋण, ब्याज दरें, डिजिटल बैंकिंग, म्यूचुअल फंड एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री द्विवेदी ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ बैंकिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनकी वित्तीय समझ और अधिक सुदृढ़ हुई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!