ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जन सेवा कार्यों में तेजी लाने एवं प्रत्येक शुक्रवार स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय 01 अगस्त 2026

जन सेवा कार्यों में तेजी लाने एवं प्रत्येक शुक्रवार स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय डिंडोरी 01 अगस्त 2026

रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

जनसेवा कार्यों में तेजी लाने एवं प्रत्येक शुक्रवार स्वास्थय व रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय

डिंडौरी : 01 अगस्त,2026

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थय एवं समाज सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तीव्र गति से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने आमजन को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से स्वास्थय परीक्षण शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिले के चार विकासखंडों में आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान को गति देने, अधिक से अधिक आजीवन सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करने पर भी सहमति बनी। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोगी कल्याण समिति के सहयोग से जनसेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव श्री प्रवीण दास, कोषाध्यक्ष श्री सचिन जैन, सदस्य श्री शुभांशु चंद्रोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस. धुर्वे, डीपीएम श्री विक्रम सिंह, डॉ. जयश्री मरावी, सुश्री सुरुचि पराते सहित स्वास्थय विभाग एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!