ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

केशव विद्यापीठ झाबुआ में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया

रिपोर्टर = भव्य जैन

केशव विद्यापीठ में आज विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड ‘‘शिवाजी पैक’’ के कब बालकों द्वारा भारतीय स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती किरण शर्मा, शारदा समूह संचालक डाॅ. खुशी शर्मा संस्था प्राचार्या श्रीमती वंदना नायर एवं उप प्राचार्या श्रीमती शची भार्गव का स्कार्फ पहनाकर अभिनन्दन किया गया साथ ही कब मास्टर शुभव राव द्वारा जिला सह सचिव श्री प्रदीप कुमार पंड्या को स्कार्फ पहनाकर विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर जिला सह सचिव श्री प्रदीप कुमार पंड्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्कार्फ स्काउट की पहचान और गौरव का प्रतिक है। प्रतिवर्ष विश्व स्कार्फ दिवस 01 अगस्त को मनाया जाता है। यह स्काउटिंग आन्दोलन का महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन स्काउट्स को अपने स्कार्फ पहनने और स्काउटिंग के मूल्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन दुनियाभर के वर्तमान एवं पूर्व स्काउट सदस्य सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और स्कूलों में अपना स्काउट स्कार्फ पहनते है।

संस्था संचालक श्रीमती किरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट स्कार्फ सिर्फ गणवेश का एक हिस्सा नहीं बल्कि एकता, सेवा, भाईचारा और अनुशासन का प्रतिक है। स्कार्फ दिवस स्काउटिंग के सकारात्मक प्रभावों को समाज में प्रदर्शित करने का एक तरीका है और यह दिखाता है कि स्काउट कैसे समाज के लिए उपयोगी हो सकता है।

संस्था प्राचार्या श्रीमती वन्दना नायर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कार्फ स्काउटिंग की भावनाओं को उजागर करता है। समाज में स्कार्फ पहनकर निकलने से स्काउटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दिवस के अवसर पर दुनियाभर के स्काउट संगठन के केवल उत्सव ही मनाते कई तरह के समाजोपयोगी कार्य करते है तथा दुनियाभर के स्काउट को एक साथ लाता है तथा उनकी भावनाओं को मजबुत करता है।

कब मास्टर श्री शुभम राव ने विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर बच्चों को बताया कि स्काउट हमारे जीवन को एक नई दिशा प्रदान करता है। स्काउट में स्काउटर को पहनाये जाने वाला स्कार्फ स्काउट की पहचान एवं गौरव का प्रतिक है तथा स्कार्फ स्काउटिंग की भावना एवं लोक कल्याण के लिए हमें प्रेरित करता है।

इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, महिला कार्य क्षेत्र संयोजक श्रीमती विशाला शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक कब मास्टर श्री शुभव राव द्वारा किया गया। अंत में संस्था की उप प्राचार्या श्रीमती शची भार्गव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!