ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

*गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, पौधरोपण एवं नशामुक्ति की शपथ का आयोजन*

*गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनि विद्यालय राई को मिली नई सौगात, नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण*

*डिंडौरी, 29 जुलाई 2026*

विकासखंड मेहंदवानी के सांदीपनि विद्यालय राई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बुधवार को विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र जाटव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही उपस्थित सभी जनों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय राई का नवनिर्मित भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को अपनाते हुए शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय का नवनिर्मित भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!