ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

एमपी टूरिज्म क्विज में ‘वयं गुरुकुलम’ बना जिला विजेता, शारदा विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम उपविजेता

 

 

लगातार पांचवीं बार वयं गुरुकुलम की टीम विजेता रही, शारदा समूह ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। जिला स्तरीय एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में शारदा समूह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता में वयं गुरुकुलम की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि शारदा विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम की टीम उपविजेता रही।

 

प्रतियोगिता में जिलेभर से 31 टीमों ने सहभागिता की। प्रारंभिक लिखित चरण में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-6 में स्थान बनाया और मल्टीमीडिया राउंड के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद हुए मल्टीमीडिया राउंड में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

वयं गुरुकुलम की विजेता टीम में सिद्धिक्षा आचार्य, दर्शनी नायडू एवं प्रतीक भूरिया तथा शारदा विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम की उपविजेता टीम में झलक डाबी, स्नेहा गौड़ एवं उदय भोंडवे शामिल रहे।

 

विशेष उपलब्धि यह रही कि वयं गुरुकुलम की टीम लगातार पांच वर्षों से एमपी टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में विजेता रही है। लगातार पांचवीं बार जिले में प्रथम विजेता होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रमाण है।

 

इस अवसर पर शारदा ग्रुप की संचालक श्रीमती किरण शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि, “विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, जिज्ञासा और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। लगातार पांच वर्षों से एमपी टूरिज्म क्विज में विजेता रहना हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

 

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपशिखा तिवारी एवं उप प्राचार्य मकरंद आचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, संस्कृति, इतिहास एवं पर्यटन से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

 

प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शक शिक्षक अपसिंह बरिया एवं स्नेहा नायडू ने तैयार किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रतियोगिता के दौरान प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!