ताज़ा ख़बरें

महंगाई और अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला: “आम जनता त्रस्त, सरकार प्रशासन मौन”

खास खबर

महंगाई और अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हमला: “आम जनता त्रस्त, सरकार प्रशासन मौन”

गैस, बिजली, पेट्रोल-डीजल और फसल खरीदी के मुद्दे पर अपर कलेक्टर को सौंपा तीखा ज्ञापन

गैस सिलेंडर,चूल्हा, कंडे ,लकड़ी और कोयले लेकर प्रदर्शन करते का कलेक्ट्रेट पहुचे कांग्रेसजन

खंडवा/
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई और मूलभूत सुविधाओं में बिगड़ती व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहर)प्रतिमा रघुवंशी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर के आर बड़ोले को सौंपे गए ज्ञापन में साफ कहा गया कि आम जनता लगातार समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बेकाबू हो चुके हैं, ऊपर से पर्याप्त उपलब्धता भी नहीं है। नतीजतन, गरीब और मध्यम वर्ग का घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है और भारी-भरकम बिलों ने जनता को आर्थिक संकट में धकेल दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की सीमित उपलब्धता और बढ़ती कीमतों ने परिवहन व्यवस्था को चरमरा दिया है, जिससे महंगाई और तेजी से बढ़ रही है। सबसे गंभीर मुद्दा किसानों का बताते हुए आरोप लगाया गया कि सरकार समय पर फसल खरीदी नहीं कर रही, जिससे किसान आर्थिक रूप से बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं।
“जनता की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं”
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो पार्टी सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक उग्र आंदोलन करेगी।
“कांग्रेस की प्रमुख मांगें”
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की गई की गैस सिलेंडर के दामों पर तुरंत नियंत्रण और पर्याप्त उपलब्धता,बिजली की दरों में वृद्धि वापस लेकर आमजन को राहत,पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना,किसानों की फसल की तत्काल खरीदी सहित
अंत में कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर तुरंत ठोस कार्रवाई की जाए, वरना आने वाले समय में विरोध और तेज होगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, सुधा खान,आशी सिलावट,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, विशाल जैन,पार्षद मनोज मंडलोई,विकास व्यास,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,दिव्यांश ओझा,यशवंत सिलावट,सागर पवार,अय्यूब लाला,वकील नीलकंठ,नमेश बारे,अश्विनी चौहान,रितेश मेलुन्दे,मुन्नू बाउजी,मनोज सोनी,गुरप्रीत सिंह,राशिद खान,नासिर खान,अयान,अरविंद कसेरा,नरसिम्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!