
“थाली में अच्छा पोषण, तभी मिटेगा कुपोषण” — मंत्री निर्मला भूरिया का संदेश
कुपोषण का मतलब अमीरी गरीबी से नहीं खानपान के कारण अच्छे घरों के बच्चों में भी कुपोषण मिलता है।
गैस सिलेंडर को लेकर कहा ऐसा नहीं है जैसा प्रचार किया किया जा रहा है।
खंडवा विधायक ने किया मंत्री का स्वागत।
खंडवा। हरसूद में चल रहे आदि रंग कार्यक्रम मैं शामिल होने खंडवा पहुंची महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया दादाजी धाम पहुंची। मंत्री ने दादाजी धाम पहुंचकर नमन कर शाल श्रीफल भेंट किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए धुनी माई मे आहुति पेश की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज प्रवक्ता सुनील जैन द्वारा मंत्री निर्मला भूरिया का स्वागत व सम्मान किया गया एवं दादाजी का फोटो फ्रेम उन्हें भेंट किया गया। दादाजी धाम कार्यालय में मंदिर के ट्रस्टी धर्मेंद्र बजाज द्वारा स्वागत कर प्रसादी भेंट की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अवसर पर मंत्री पत्रकारों से भी रूबरू हुई चर्चा के दौरान उन्होंने कुपोषण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह समस्या केवल गरीबों तक सीमित नहीं, बल्कि बदलती खान-पान की आदतों से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री भूरिया ने कहा कि कुपोषण से न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुपोषण का सीधा संबंध अमीरी या गरीबी से नहीं, बल्कि खान-पान की गुणवत्ता से है। कई बार संपन्न परिवारों के बच्चों में भी पोषण की कमी देखी जाती है, इसलिए संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता करना होगी।
गैस सिलेंडर को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो स्थिति बताई जा रही है, वास्तविकता वैसी नहीं है। सरकार पूरी तरह से व्यवस्था संभाले हुए है और किसी प्रकार का बड़ा संकट नहीं है।
मंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कुपोषण को खत्म करने के लिए आंगनबाड़ी स्तर तक प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं और कई जिलों में नवाचार भी किए जा रहे हैं। माता-पिता की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को सही पोषण देना ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है।
इस दौरान विधायक कंचन मुकेश तंनवे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री बाद में हरसूद के लिए रवाना हुईं।









