ताज़ा ख़बरें

निर्माणाधीन श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर का सांसद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर।

खास खबर

निर्माणाधीन श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर का सांसद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर।

खंडवा। रविवार को सांसद ने शहर के आस्था केंद्र श्री दादाजी धुनीवाले मंदिर के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का भ्रमण कर विभिन्न हिस्सों निंव लेंथ के हो रहे कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद श्री पाटिल रविवार को खंडवा पहुंचे और दादाजी धाम पहुंचकर बड़े दादा जी छोटे दादा जी नर्मदा मैया के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशीहाली की कामना को लेकर धुनी माई में आहुती पेश की। इसके पश्चात दादाजी धाम पर चल रहे भव्य मंदिर निर्माण के प्रथम चरण लिंथ के कार्यों को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री पाटिल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पावन स्थल वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और अब इसका भव्य स्वरूप क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
सांसद ने निर्माण कार्य में पारंपरिक स्थापत्य शैली के समावेश के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ ही भाजपा निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक नारायण पटेल, मंदिर के ट्रस्टी एवं निर्माण समिति के सदस्य धर्मेंद्र बजाज, सुभाष नागौरी, तपन डोंगरे, प्रवक्ता सुनील जैन, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, प्रशांत मिश्रा, सागर आरतानी कपिल अंजने, इंदु पवार, चंद्रेश पचौरी, राजपाल राठौर अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे जल्द पूर्ण करने की आवश्यकता जताई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!