
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिले के कई कार्यकर्ताओं को दी गई प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी।
महिला मोर्चे में प्रदेश मंत्री चारु यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर नियुक्त।
प्रदेश संगठन ने जो आप सभी को दायित्व दिया है सक्रियता के साथ उसका निर्वहन करें, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,
खंडवा। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा के बाद अब प्रदेश के मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी की घोषणा भोपाल से की जा रही है। हर्ष का विषय है कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में खंडवा जिले को प्रदेश में अच्छा स्थान प्राप्त हो रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती चारु लता मंगल यादव को नियुक्त किया गया है वही ,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती हर्षा ठाकुर की नियुक्ति की गई है वही अनुसूचित जन जाति मोर्चा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह नेताम ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल की सहमति से
अजजा मोर्चे के उपाध्यक्ष पद पर दशरथ कलमें,प्रदेश आईटी संयोजक कपिल अनजने,पिछड़ा मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी नितेश कौशल, एवं अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दंगोड़े कों नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश स्तर के पद पर नियुक्त होने पर निमाड संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, अमर यादव,मंगल यादव, प्रियांशु चोरै, भारत पटेल द्वारा पार्टी का गमछा एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर में सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि जो दायित्व प्रदेश संगठन द्वारा आपको दिया गया है, सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें।









