
छपारा में शनिवार 14 मार्च को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर स्थित व्यवहार न्यायालय में नगर परिषद छपारा द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान संपत्ति कर, जल कर एवं कॉम्प्लेक्स किराया से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत में कुल 324 लंबित प्रकरणों में से 206 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं नगर परिषद द्वारा ₹10,76,776 रुपये की टैक्स वसूली भी की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद की सीएमओ गीता बाल्मिक, नोडल अधिकारी दीपक उईके, सहायक नोडल अधिकारी दीपक पाठक, कार्यालय प्रभारी संतोष रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक चमनलाल भरतिया सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर की शुरुआत सुबह लगभग 10 बजे से हुई और समापन शाम करीब 5 बजे हुआ।








