ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आदर्श महाविद्यालय में हुआ मानसिक स्वास्थ्य पर हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम, छात्रों को तनाव से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा तनाव प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. मुकेश बघेल ने नेशनल टास्क फोर्स (एनटीएफ) का परिचय देकर की। इसके बाद प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में जिले के सामाजिक कार्यकर्ता श्री जिमी निर्मल ने “तनाव के लक्षण, कारण, बचाव एवं निदान” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में एक भरोसेमंद मित्र का होना बेहद जरूरी है, जिससे व्यक्ति अपने मन की बात साझा कर सके। उन्होंने संवाद को मानसिक तनाव कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों से परिवार और मित्रों के साथ खुलकर बातचीत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि हम अपने आसपास के लोगों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर संवेदनशीलता से ध्यान दें, तो मानसिक आपातकाल जैसी परिस्थितियों को समय रहते रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन सहायता एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम का संचालन एनटीएफ नोडल अधिकारी प्रो. करिश्मा अवासे ने किया तथा आभार प्रो. प्रगति मिमरोट ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप परसेंडिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!