छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा : स्वच्छ वैनगंगा – समृद्ध छपारा अभियान के तहत लगाया गया जनजागरूकता सूचना बोर्ड

छपारा। उद्गम स्वास्तिक फाउंडेशन द्वारा “स्वच्छ वैनगंगा – समृद्ध छपारा” अभियान के अंतर्गत वैनगंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना बोर्ड स्थापित किया गया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने इस अवसर पर नगरवासियों से अपील की कि माँ वैनगंगा को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से आग्रह किया गया कि नदी में कचरा, प्लास्टिक, पूजा सामग्री अथवा किसी भी प्रकार का अपशिष्ट न डालें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता के इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएँ, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और जीवनदायिनी वैनगंगा नदी मिल सके।

इस दौरान सभी ने संकल्प लिया—
“माँ वैनगंगा को स्वच्छ बनाएँ, छपारा को समृद्ध बनाएँ।”
फाउंडेशन का कहना है कि जनसहभागिता से ही वैनगंगा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सकता है। “स्वच्छ वैनगंगा – समृद्ध छपारा” अभियान इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!