छपारामध्यप्रदेशसिवनी

खेत में काम के दौरान किसान को सर्प ने काटा, हालत स्थिर

छपारा (सिवनी)। थाना छपारा क्षेत्र के ग्राम देवतामऊ में दिनांक 08 दिन बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान 36 वर्षीय देवेंद्र इनवाती, पिता बराती लाल इनवाती, को अचानक दाएं पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से मरीज की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में खेतों में काम करते समय सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खेतों में सावधानी बरतने और सर्प काटने की स्थिति में किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!