ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर शासकीय आदर्श महाविद्यालय में रोजगार एवं स्वरोजगार पर व्याख्यान आयोजित

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। स्थानीय दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी के उछावर के मार्गदर्शन में आज 15 जुलाई 2026 को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) झाबुआ के प्राचार्य श्री मोहन सिंह गरवाल उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं के लिए कौशल विकास की महत्ता पर प्रकाश डाला शासन की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं, तकनीकी कौशल के महत्व और आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप खुद को तैयार करने के व्यावहारिक टिप्स साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ किसी न किसी हुनर को सीखने के लिए प्रेरित किया ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें ! कार्यक्रम का सफल मंच संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. भारती जमरा द्वारा किया गया, जिन्होंने करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की गतिविधियों और युवाओं के भविष्य निर्माण में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ भूरसिंह निगवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!