छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा: इनोवा का टायर फटने एक युवक की मौत, चार घायल, मौके पर 108 मौजूद


छपारा (सिवनी)। आज सुबह करीब 7:00 बजे छपारा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने बड़ा छपारा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आदेगांव से एक इनोवा वाहन पांच डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) के कर्मचारियों को लेकर सिवनी जा रहा था। इसी दौरान इनोवा का टायर फट गया, जिससे उसका पिछला टायर निकलकर सामने से आ रही एक आईसर वाहन से टकरा गया। हादसे में इनोवा अनियंत्रित हो गई।

इस दुर्घटना में राहुल जाट (उम्र 21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टिंकू झगड़ा (उम्र 21 वर्ष), अजय जाट, आकाश सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में अजय जाट की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया है कि सभी घायल हरियाणा के हिसार और जींद जिले के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट प्रकाश डहरिया एवं ईएमटी प्रतुल श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अजय जाट को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!