छपारामध्यप्रदेशसिवनी

सोते समय जहरीले सांप के डंसने से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

छपारा (सिवनी)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोगीवाड़ा में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में सो रहे 8 वर्षीय मासूम अरजीत परते की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। अरजीत कक्षा दूसरी का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे अरजीत अपने परिवार के साथ घर के सामने वाले कमरे में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद मासूम ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। घबराए परिजन उसे सुबह करीब 6:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश के मौसम में बरतें सावधानी
– संभव हो तो जमीन की बजाय पलंग पर सोएं।
– घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा झाड़ियों और कचरे को हटाएं।
– सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं।
– पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर एंटी-वेनम उपचार जीवन बचा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!