
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ नगर के दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. उछावर ने चंद्रशेखर आजाद के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. धुलसिंह खरत ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. भारती जमरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ समिति की सदस्य प्रो. महिमा कुमावत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।












