
पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल आज ओंकारेश्वर आएंगे
—
खण्डवा//
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल 9 मार्च को ओंकारेश्वर आकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करेंगे तथा अगले दिन 10 मार्च को ओंकारेश्वर में आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल 9 मार्च को रात्रि 8 बजे कार द्वारा ओंकारेश्वर पहुंचेंगे तथा ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 10 मार्च को सुबह 9 बजे मंत्री श्री पटेल नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री दादा गुरु जी के साथ आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटेल इसके बाद दोपहर 12 बजे ओंकारेश्वर स्थित गजानन आश्रम जाएंगे तथा वहां से अपराह्न 4 बजे ओंकारेश्वर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।












