ताज़ा ख़बरें

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सेवाएं देने वाले नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों का किया अभिनंदन

खास खबर

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सेवाएं देने वाले नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों का किया अभिनंदन

खंडवा। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने श्री दादाजी धूनीवाले की पावन नगरी खंडवा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सेवा देने वाले नगर पालिक निगम खंडवा के सभी सफाई मित्रों, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, जल वितरण विभाग सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सेवाएं देने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद नगर निगम की पूरी टीम ने सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत परिचय दिया। महोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल वितरण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से किया गया। महोत्सव के समापन के बाद भी सफाई मित्रों ने दिन-रात अथक परिश्रम कर शहर के मुख्य मार्गों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थलों को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया, जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री एवं जल विभाग प्रभारी श्री राधेश्याम उपाध्याय, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग प्रभारी श्री संजय शुक्ला, विद्युत विभाग प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, श्रीमती प्रतिमा बिलिया, जल विभाग अधिकारी श्री गोपाल सिंह चौहान, श्री प्रशांत पंचोरे, राजस्व विभाग अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, श्री हरिशंकर दुबे, श्री इंदरचंद मंडलोई, श्री भरत सुरजाए, श्री मनीष जिले, श्री आदर्श शर्मा, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री रतन ब्राह्मणे, श्री दिनेश सोलंकी, श्री देवेंद्र प्रसाद द्विवेदी, श्री विश्वेश्वर सिंह चौहान, श्री अजय गीते, श्री आरिफ बेग, श्री हरीश मिश्रा, श्री प्रेमलाल यादव, श्री सावन दुधी, श्री आकाश मालाकार सहित स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के जोन प्रभारी अधिकारी श्री अनिल सहरिया, श्री मनीष पंजाबी, श्री अजय पटेल, श्री सकाराम भट्ट, श्री जाकिर अहमद एवं श्री भुवन श्रीमाली, समस्त वार्ड जमादारों, सफाई मित्रों तथा महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा-भाव की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया।

उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम खंडवा का संपूर्ण परिवार प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए पूरे उत्साह, उमंग और समर्पण के साथ कार्य करता आया है। यही टीम भावना, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प नगर निगम की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसके लिए नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र बधाई का पात्र है।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि नगर निगम परिवार भविष्य में भी इसी सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ शहरवासियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका अथक परिश्रम ही स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं संस्कारित खंडवा की पहचान है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!