ताज़ा ख़बरें

गुरुपूर्णिमा पर रेड क्रॉस सोसायटी एवं सेवा भारती द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया लाभ

खास खबर

गुरुपूर्णिमा पर रेड क्रॉस सोसायटी एवं सेवा भारती द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
खण्डवा//गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी, एवं सेवा भारती खंडवा के तत्वावधान में बुधवार, दिनांक 29 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक इंदौर नाका एवं इंदिरा चौक सहित दो स्थानों पर आगंतुक दादाजी भक्तों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दोनों केंद्रों पर लगभग 200 से अधिक श्रद्धालु एवं दादाजी भक्तों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में डॉ. दिलीप हिंदुजा, डॉ. शिवशंकर गुर्जर, डॉ. आशीष पारे, डॉ. वीरेंद्र लाड़, डॉ. अनार सिंह सोलंकी, डॉ. मंसाराम पटेल, डॉ. ब्रजेश कुमार सोनी, डॉ. राधेश्याम पटेल, डॉ. रूपेश अग्रवाल, डॉ. राजलक्ष्मी कुशवाहा एवं डॉ. शैलेंद्र दशोरे सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री अखिलेश गुप्ता,सचिव श्री भानु भाई पटेल, वाईस चैयरमेन श्री आशीष अग्रवाल, सेवा भारती के सचिव श्री रविंद्र सिंह , रेड़क्रॉस प्रबन्धकारिणी सदस्य श्री राधेश्याम कुशवाहा, श्री हरे राम पाण्डेय, श्री योगेश कोटवाले, श्री रविंद्र मावकर, श्रीमती मधुबाला शैलार, श्री रवि कुमार चौरे, श्री अजिंक्य चौरे, श्री डी.सी. पटेल, श्री ब्रज भूषण झा, श्री मोहन जी लाड़, श्री योगेंद्र उपाध्याय, श्री राजू जोशी, श्रीमती सोनम पाटीदार, श्रीमती उमा नीलकंठ, श्रीमती झमा गढ़वाल एवं सुश्री नीतू कैंथवास सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए इसे मानव सेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणादायी पहल बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!