
*खण्डवा पुलिस द्वारा किशोर कुमार सभागृह खण्डवा मे नशे के विरुद्ध चलाये गये 15 दिवसीय महा अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का समापन कार्यक्रम किया आयोजित।*

*अभियान के तहत 12 हजार से अधिक लोगो को विभिन्न माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक।*
जिला खंडवा
नशामुक्त भारत की परिकल्पना लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जिला पुलिस खण्डवा द्वारा अधिक से अधिक स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों में, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, शासकीय/निजी चिकित्सालयों, शासकीय/निजी कार्यालयों, फैक्टरियों, धार्मिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों मे पहुंच कर विभिन्न माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर आम लोगों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवम अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बरों का परिचय दिया जाकर उपयोग सम्बन्धी जानकारी भी दी गई।
अभियान के दौरान लगभग 11 लाख से अधिक व्यक्तियों को ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यमों से नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया है।
आज इस 15 दिवसीय महा अभियान का समापन किशोर कुमार सभागृह खण्डवा में रखा गया। *समापन कार्यक्रम में माननीय खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे, माननीय महापौर खंडवा शहर श्रीमति अमृता अमर यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत CEO श्री नागार्जुन गौड़ा, किशोर प्रेरणा मंच के अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह चावला, सचिव श्री नारायण बाहेती जी एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण कर्मचारीगण, स्कूली बच्चे, जिला आपदा प्रबंधन इकाई के स्वयं सेवकगण एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।* सभी वक्ताओं द्वारा नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर आम लोगों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की अपील कि गई।
अभियान केदौरान जिले के समस्त थाना/चौकी कि पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान 100 से अधिक स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता रैलियों एवं नशा मुक्ति जागरूकता शार्ट वीडियो के माध्यम से छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकगण को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
इसी प्रकार खंडवा पुलिस द्वारा शहर, छोटे कस्बे, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, जनपद पचायत, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाज़ार, बस स्टैण्ड/ ऑटो रिक्शा स्टैण्ड, बैंक ATM , बैंक परिसर, बैंक कीओस्क सेंटर, अस्पताल आदि जगहों पर भी लोगों को अभियान से जोड़ा जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला पुलिस खण्डवा के सोशल मीडिया हैंडलों से नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी सामग्री, शार्ट वीडियो, जनप्रतिनिधियों के जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया जाकर लगभग 12 लाख से अधिक लोगों तक अपनी डिजिटल पहुंच बनाई जाकर जागरूक किया गया।
*खण्डवा पुलिस पुनः समस्त जनमानस से अपील करती है कि “नशे से दूरी है जरूरी”*








