ताज़ा ख़बरें

*श्रावण मास के दौरान दर्शनार्थियों की भारी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की दर्शन व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन।*

खास खबर

*श्रावण मास के दौरान दर्शनार्थियों की भारी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की दर्शन व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन।*

*श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं आवागमन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एकांगी मार्ग व्यवस्था (वन-वे सिस्टम) एवं यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।*

*सामान्य श्रद्धालु*
*पुराने बस स्टैंड से रूट*
निर्वाणी अखाड़ा जूता-चप्पल स्टैंड → जेपी चौक → पुराना पुल → रैम्प → गर्भगृह → झूला पुल → स्काईब्रिज → निर्वाणी अखाड़ा।

न्यू बस स्टैंड (दांडी तिराहा) की ओर से रूट
गजानन आश्रम → ब्रह्मपुरी जूता-चप्पल स्टैंड → स्काईब्रिज → जेपी चौक → पुराना पुल → रैम्प → गर्भगृह → झूला पुल → स्काईब्रिज → निर्वाणी अखाड़ा।

*प्रोटोकॉल एवं शीघ्र दर्शन श्रद्धालु*

प्रोटोकॉल एवं शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्वाणी अखाड़ा एवं ब्रह्मपुरी पार्किंग में रिस्टबैंड काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां जूता-चप्पल स्टैंड की भी व्यवस्था है।

*पुराने बस स्टैंड से रूट*
निर्वाणी अखाड़ा सेंटर → स्काईब्रिज → झूला पुल → गर्भगृह → झूला पुल → स्काईब्रिज → निर्वाणी अखाड़ा।

*न्यू बस स्टैंड से रूट*
प्रसादालय पार्किंग → गजानन आश्रम → ब्रह्मपुरी पार्किंग सेंटर → झूला पुल → गर्भगृह → झूला पुल → ब्रह्मपुरी पार्किंग/निर्वाणी अखाड़ा।

सुरक्षित आवागम एवं यातायात के दबाव को कम करने हेतु दिनांक 30.07.2026 से दिनांक 28.08.2026 तक इन्दौर-इच्छापुर मार्ग पर देशगांव से बडवाह के मध्य समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का निम्नानुसार रूट डायवर्जन रहेगा|

* डायवर्जन *

(01) *तेजाजी नगर से* महु→, मानपुर, धामनोद, खलघाट, कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा

(02) *सिंमरोल*→ सिंमरोल से महू मण्डलेश्वर कसरावद खरगोन होते हुये भीकनगांव देशगांव, खण्डवा|

(03) *बडवाह* →बडवाह से मण्डलेश्वर, कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा

(04) *मण्डलेश्वर*→मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुये इन्दौर

(05) *मोरटक्का*→मोरटक्का से मण्डलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव,

(06) *देशगांव*→ देशगांव से भीकनगांव, खरगोन होते हुये इन्दौर

खंडवा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग व्यवस्था का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!