ताज़ा ख़बरें

*खंडवा यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

खास खबर

*खंडवा यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

*मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कि गई सख्त कार्यवाही*

जिला खंडवा

खंडवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात के नियमो का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार एवं खंडवा यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 09 बुलेट मोटरसाइकिल को चैक करते यातायात नियमों के विपरीत:-

06 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर होने से नियमानुसार जुर्माना कर साइलेंसर निकलवाये गये।

इसके अतिरिक्त 01 वाहन पर प्रेशर हॉर्न के उपयोग एवं 01 वाहन पर गलत नंबर प्लेट पाए जाने पर भी चालानी कार्यवाही की गई।

खंडवा यातायात पुलिस की इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना, आमजन को असुविधा से बचाना तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

खंडवा यातायात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में अवैध/मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं गलत नंबर प्लेट का उपयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बने।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!