
खण्डवा//


गुरुवार सावन का पहला दिन और शहर बारिश से तर बतर हो गया वैसे रात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था दिन में थोड़ी धूप जरूर निकली थी दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और काली घटा छाई अचानक से तेज बारिश हुई जिससे पूरा शहर तरबतर हो गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई सड़के पानी से लबालब भर गई थी यही नहीं मुख्य मार्गो की सड़कों से लेकर कॉलोनियों की सड़के तक तालाब में बदल चुकी थी मानसून आने के पूर्व नगर निगम छोटे बड़े नालों की साफ सफाई की व्यवस्था कराता है ताकि अधिक बारिश होने की स्थिति में किसी प्रकार की शहरवासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े परंतु सावन के पहले दिन ही झमाझम बारिश ने सारे दावों की पोल खोल कर रख दी स्थिति यह थी कि शहर के नाले पानी से लबालब भर गए और पूरा पानी बीच सड़क पर बहने लगा जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और जाम लगने तक की नौबत आ गई।इधर रामेश्वर पुलिया के नीचे पानी का तालाब बन गया,नवचंडी देवी धाम के सामने से लेकर वहां बने शेर गेट पर भी यही स्थिति निर्मित हुई यही नहीं कावेरी विहार कॉलोनी किशोर नगर के पीछे नाले पर भी स्थिति गंभीर थी वहां खड़ी कारे आधी जलमग्न की स्थिति में नजर आ रही थी।बीच शहर शिवाजी चौक की बात करे तो वहां पर भी घुटने तक का पानी जमा हो गया था जिससे पैदल व वाहन चालकों को आने जाने में बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और सभी के चेहरे पर कोई दुर्घटना न हो यह भय साफ दिखाई दे रहा था। सड़के जो छोटे तालाब में तब्दील दिखाई दे रही है यह कोई नई बात नहीं है। नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।








