ताज़ा ख़बरें

सीएम की घोषणा के बाद खंडवा में पुलिस बटालियन की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार।

खास खबर

सीएम की घोषणा के बाद खंडवा में पुलिस बटालियन की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार।

बारिश के बीच एसपी अगम जैन ने अधिकारियों संग प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण जमीन की उपयोगिता और सुविधाओं का लिया जायजा।

कुछ दिन पूर्व बटालियन की भूमि का स्थल निरीक्षण आई जी श्री अनुराग ने भी किया था।

खंडवा। जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित पुलिस बटालियन की स्थापना को लेकर तैयारियां अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बारिश के बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि का बारीकी से अवलोकन किया और प्रस्तावित ले-आउट का अध्ययन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा में बटालियन खोलने को लेकर कार्रवाई शुरू हुई थी, और तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, नवनीत भसीन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बटालियन को लेकर भूमि का निरीक्षण एवं चयन कर जिला कलेक्टर द्वारा नागचुन के पास सुरगांव नीपानी की लगभग 100 एकड़ भूमि मध्य प्रदेश पुलिस भोपाल के नाम कर दी थी, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अन्य कार्रवाई करते हुए गृह मंत्रालय को फाइल प्रस्तुत की थी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर बटालियन की भूमि एवं आवश्यकता को लेकर 11 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने पुलिस प्रशासन भोपाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल पत्र भेजा था। सुनील जैन ने बताया कि बटालियन की चल रही चर्चा के दौरान कुछ महीने पूर्व 10 दिसंबर 2025 को खंडवा प्रवास के दौरान आईजी इंदौर श्री अनुराग राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ बटालियन की भूमिका अवलोकन करने पहुंचे थे।
सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा में बटालियन खुले इसको लेकर लगातार खंडवा के जनप्रतिनिधि मंत्री कुं विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव मुख्यमंत्री श्री यादव से मुलाकात कर पत्र सोंप रहे थे। सुनील जैन ने बताया कि बटालियन खंडवा में खुले इसको लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधानसभा में भी प्रश्न के माध्यम से चर्चा कर खंडवा में बटालियन खोलने की पुर जोर मांग रखी थी, जिसका समर्थन विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री विजय शाह द्वारा भी किया गया था। बलराम कृषि महोत्सव एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा पधारे और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंच के माध्यम से उपस्थित लोगों से तालियां बजवा कर खंडवा में बटालियन को खोलने की घोषणा की थी।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन चयनीत बटालियन की भूमि स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बटालियन परिसर के लिए चिन्हित भूमि, पहुंच मार्ग, जल निकासी, आधारभूत सुविधाओं तथा निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद तकनीकी अमले ने नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित परिसर की रूपरेखा से भी अधिकारियों को अवगत कराया। समाजसेवी सुनील जैन ने मंत्री, सांसद,विधायक जिला अध्यक्ष के प्रयासों को धन्यवाद देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर पुलिस बटालियन की स्थापना को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बटालियन बनने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित बल उपलब्ध होगा तथा बड़े आयोजनों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
पुलिस विभाग के अनुसार बटालियन की स्थापना के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रारंभ हो चुकी हैं और आगामी चरणों में भूमि संबंधी औपचारिकताओं सहित अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। तस्वीरों में बारिश के बीच अधिकारियों का मौके पर निरीक्षण इस परियोजना को लेकर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!