ताज़ा ख़बरें

विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए आज होगी मंदिर में मंडल विधान की पूजा।

खास खबर

विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए आज होगी मंदिर में मंडल विधान की पूजा।

खंडवा। परम मंगलमय धर्म लाभ के शुभ अवसर पर विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिये मंडल विधान पूजा का आयोजन बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में किया गया है, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि 30 जुलाई गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे से परम पुण्यदायी एवं मंगलकारी श्री 1008 भगवान शांतिनाथ विधान का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन रखा गया है। हम सभी अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान शांतिनाथ के श्रीचरणों में श्रद्धा, भक्ति एवं आराधना अर्पित करें तथा विधान में सहभागी बनकर धर्माराधना एवं पुण्यार्जन का अमूल्य लाभ प्राप्त करें। अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने सभी सामाजिक बंधुओ से मंडल विधान पूजा में शामिल होकर पूण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया हे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!