1 आरोपी जिला बदर किया गया
—
खण्डवा//कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने विभिन्न अपराधों में शामिल एक आरोपी आनंद उर्फ टम्मन पिता संतोष पाराशर निवासी संजय नगर थाना पदमनगर को आगामी 1 वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश अनुसार इस अवधि में ये आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।









