
सोमवार को 304 किशोरियों को लगाये गए एचपीवी के टीके
—
खण्डवा//
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान तहत 14 वर्ष पूर्ण और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग तथा अन्य विभाग के सहयोग से सोमवार को इस आयु वर्ग की 304 किशोरियों को एचपीवी के टीकें लगाए गये। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण जिलें की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जा रहा है, जिनमें जिला चिकित्सालय खण्डवा, सिविल हॉस्पिटल ओकारेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, किल्लौद, हरसूद, पुनासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहाड़ा, सहेजला, जावर, बीड़, पुरनी, जामकोटा, रिछफल, गोल, सुलगांल, बोराडीमाल, बरुड, चिचगोहन, धनगांव, कालंका, दीवाल, घाटाखेड़ी, आरुद, बोरगांवबुजुर्ग, कोहदड़, गांधवा, सिंगोट, पिपलोद, गुड़ी, रोशनी, सेंधवाल, खार, आशापुर, गुलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, संजगनगर, संजीवनी क्लिनिक गणेशतलाई शामिल है। टीके लगाकर सभी किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिये जा रहे हैं। डॉ. जुगतावत ने बताया टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं।









