
गुरुकुल एकेडमी बड़ौद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव मेधावी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान
रिपोर्टर : संजय जैन
गुरुकुल एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ौद में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जय प्रकाश ननवाना (उच्च माध्यमिक शिक्षक, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगर) तथा मुख्य अतिथि श्री सुरेश सिंह प्रतिहार (एबीवीपी नगर अध्यक्ष, बड़ौद) रहे। कार्यक्रम में श्री नूर
मोहम्मद (पार्षद, बड़ौद), श्री पंकज शर्मा (एबीवीपी) एवं श्री
मी उच्चतर
परवेज खान (बीआरसी, बड़ौद) ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत राव जाधव ने की। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक श्री रमेश चंद्र राठौर एवं श्री मुकेश कुमार जोकचंद ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वाइस प्राचार्य श्रीमती रानी मुल्तानी ने किया तथा अंत में विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन, अनुशासन और संस्कारों का महत्व बताया। उन्होंने
विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, मेहनत और अच्छे मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपनी विशेष पहल के तहत गत वर्ष की संपूर्ण शुल्क राशि चेक के माध्यम से वापस प्रदान की। विद्यालय की इस प्रेरणादायी पहल की अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में उत्साहवर्धक कदम बताया










