ताज़ा ख़बरें

बोरगांव बुजुर्ग में भगोरिया पर्व में शामिल हुए सांसद एवं विधायक।

खास खबर

बोरगांव बुजुर्ग में भगोरिया पर्व में शामिल हुए सांसद एवं विधायक।
खंडवा। लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं पंधाना विधायक छाया मौरै द्वारा लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों, परंपराओं और जनजातीय अस्मिता के महापर्व ‘भगोरिया’ मैं शामिल होकर उत्साह के साथ नृत्य किया। समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि होली के अवसर पर आदिवासी क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ पूरा समाज भगोरिया पर्व मनाता है। बोरगांव बुजुर्ग में शनिवार को आयोजित भव्य भगोरिया उत्सव में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए, सम्मिलित होकर जनजातीय समाज के भाइयों-बहनों के साथ इस सांस्कृतिक उल्लास का साक्षी बनने का उन्हे सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभी उपस्थित जनों को होली एवं भगोरिया पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, आपसी प्रेम, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और रंग-गुलाल से सजी यह भूमि हमारे जनजातीय समाज की जीवंत संस्कृति का अनुपम दर्शन कराती है। हमारी लोकसंस्कृति यूँ ही सदा फले-फूले और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखे, यही मंगलकामना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!