
उच्च न्यायालय झारखंड के जस्टिस रोहतांग मुखोपाध्याय परिवार सहित दादाजी एवं किशोर दा की नगरी खंडवा पहुंचे।
दादाजी धाम दर्शन करने के साथ ही उन्होंने किशोर समाधि एवं स्मारक एवं मकान का किया अवलोकन।
खंडवा। किशोर दा की दीवानगी किशोर प्रेमियों को किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा खींच लाती है। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार का जन्म खंडवा में हुआ और उन्होंने गायकी के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन किया। समाजसेवी और किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को उच्च न्यायालय झारखंड के जस्टिस रोटांग मुखोपाध्याय पूरे परिवार सहित खंडवा पधारे। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय अतिथि के तहत उनकी अगवानी की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि झारखंड के जस्टिस श्री मुखोपाध्याय अपनी धर्मपत्नी पुत्र एवं पुत्रवधू के साथ
गायक किशोर दा के मकान पहुंचे जर्जर मकान को देखा और मकान के चौकीदार सीताराम से भी चर्चा की। इसके पश्चात लाला जलेबी की दुकान पर भी पहुंचे और बन रही जलेबी को देखा, बादल शर्मा द्वारा उनका स्वागत करते हुए जलेबी की प्रसादी ग्रहण करवाई गई। वही खंडवा के मिनी किशोर राजा शर्मा की दुकान पर पहुंचे और परिवार सहित उन्होंने राजा शर्मा का मैं हूं झूम झूम झुमरू गीत को सुना। श्री मुखोपाध्याय की इसके पश्चात परिवार सहित किशोर कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचे और दूध जलेबी का भोग लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की, किशोर कुमार स्मारक को भी बारीकी से देखा। यहां से पूरा परिवार दादा दरबार पहुंचे और दादाजी के चरणों में नमन कर धुनीमाई में आहुति पेश की। दादाजी एवं किशोर दा की नगरी खंडवा आगमन पर जस्टिस श्री मुखोपाध्याय का स्वागत अभिनंदन किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सुनील जैन, अनिल बाहेती, अतुल अत्रिवाल द्वारा किया गया।





