ताज़ा ख़बरें

*शहर में नवनिर्मित मंदिर के मूल परमात्मा संभवनाथ भगवान का गर्भगृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न*

खास खबर

*शहर में नवनिर्मित मंदिर के मूल परमात्मा संभवनाथ भगवान का गर्भगृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न*

*राजस्थान के जयपुर में पूरे एक वर्ष में तैयार हुई भगवान संभवनाथ की प्रतिमा*

*भारत सहित दुनिया के कई देशों में लगभग 1300 मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना करवा चुके हे राजस्थान के मनोज कुमार हरण*
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में इन्दौर रोड स्थित कॉलोनी तुलसी हाईटेक सिटी में नव-निर्मित शिखरबद्ध श्री संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में जैन समाज के तीसरे तीर्थंकर परमात्मा श्री संभवनाथ भगवान के मूल गर्भगृह प्रवेश का पावन पर्व 28 फरवरी शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सकल जैन समाज और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. के मार्ग दर्शन एवम् प्रेरणा से तथा आचार्य भगवंत श्री आनंदसागर सूरिश्वरजी म.सा. समुदाय की साध्वी श्री नम्रव्रता श्रीजी मा.सा., साध्वी श्री मग्नव्रता मा.सा., साध्वी श्री मीतव्रता मा . सा.आदि भगवंतों की शुभनिश्रा में सम्पन्न हुआ।महोत्सव के संचालक श्री मनोजकुमार बाबूलालजी हरण (सिरोही, राजस्थान.) रहें। मनोज कुमार हरण के द्वारा दुनिया भर में 1300 मंदिरों में भगवान की मूर्तियों कि स्थापना कराई गई।
श्वेताम्बर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि श्री संभवनाथ परमात्मा का मूल गंभारा प्रवेश शनिवार 28 फरवरी को 12.30 बजे हुआ। इसके पूर्व परमात्मा संभवनाथ भगवान की प्रतिमा को शनिवार सुबह ठीक 8:30 बजे घासपूरा स्थित नमीनाथ मंदिर से संभवनाथ मंदिर मां तुलसी हाइटेक सिटी इंदौर रोड लाया गया। यहां से बाजे गाजे के साथ वेटेज गाड़ी में बग्घियों के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर लाया गया।
इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे से स्नात्र पूजा, 11 बजे से पाटला पूजन, नवग्रहादिक पाठ पूजन सम्पन्न हुआ । उसके पश्चात् लाभार्थियों का बहुमान हुआ । 12.30 बजे शुभ मुहूर्त में जिनालय के गर्भगृह में प्रवेश विधि सम्पन्न हुई। दोपहर 2:00 बजे तक साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन संपन्न हुआ।इस दौरान संभवनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय जैन ,सचिव रोहित मेहता, ट्रस्टी नवीश बोथरा, अभय जैन, वाडीलाल पटेल, कांतिलाल नारेलिया,मेघराज जैन, पीयूष चौरड़िया,मनोज बोरा, नवनीत बोथरा, शीतल चोरड़िया , विनय बागरेचा, राजेश बोरा,ललित पटेल, अनिल डुंगरवाल, जय नागडा, समाजसेवी सुनील जैन, प्रेमांशु जैन, विपिन कोचर,देव बोरा, चंद्र कुमार सांड, सिद्धार्थ बोथरा महिलाओं में राखी बोरा , वैशाली बोथरा, निर्मला बोथरा,रानी बोथरा, सेजल मेहता, प्रिया जैन , सरोज बोथरा आदि उपस्थित रही। संभवनाथ की मूर्ति सफेद मार्बल से राजस्थान के जयपुर में तैयार हुई । इस मूर्ति को बनाने में पूरा एक वर्ष लगा। इसके एक दिन पूर्व घासपुरा स्थित नमीनाथ मंदिर में संभवनाथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष विजय जैन , सचिव रोहित मेहता ट्रस्टी नवीस बोथरा, चंद्र कुमार सांड सुनील जैन आदि ने शुक्रवार शाम को पूजन आरती की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!