
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के गंगधार- चौमहला क्षेत्र में बसीटा रजक धोबी समाज द्वारा राष्ट्रीय संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती 23 फरवरी सोमवार को धूमधाम से मनाई गई जयंती के अवसर पर गंगधार में भव्य शोभायात्रा निकाली जिसका विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया शोभायात्रा धानमंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल तक धानमंडी बाजार स्थित समाज की धर्मशाला में पहुंची जहां पर समाज के भामाशाहों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। आयोजन को लेकर समाज में बड़ा उत्साह का माहौल रहा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ने भोजन प्रसाद सामूहिक रूप से किया बाद समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण (पटेल),उपाध्यक्ष मुकेश गुजरिया,पूर्व अध्यक्ष दिलीप मोरी , संस्थापक मोतीलाल कोदिया,सचिव राहुल मोरी, गंगाराम जी परमार,गणेश मोरी,प्रभुलाल तंवर,रमेश परमार,हीरा लाल कोदिया, रमेश मोरी, कैलाश कराड़िया,शंकर लाल कराड़िया,जगदीश परासिया,कालूराम मोरी,राजकुमार मोरी, पारस मोरी,दिनेश मोरी,मदन कराड़िया,राधेश्याम परमार ,रामेश्वर परमार,राजमल परमार,संतोष परमार,अंकित कराड़िया,रमेश कराड़िया,गोपाल गुजरिया,चेतन मोरी,महेश परमार,रवि तंवर, रोहित मेरी,मनोज परमार, राजेश कराड़िया एवं समाज जन उपस्थित रहे







