ताज़ा ख़बरें

ताप्ती नर्मदा रेल समिति की बैठक हुई।

खास खबर

ताप्ती नर्मदा रेल समिति की बैठक हुई।

खंडवा आलीराजपुर नई रेल मंजूरी के लिए की चर्चा।

खंडवा। ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिती की बैठक खंडवा में भानु भाई पटेल के निवास पर रविवार को आयोजित हुई जिसमें समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल और सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें खंडवा आलीराजपुर नई रेल लाइन मंजूरी सहित इसके लिए आगमी प्रयासों पर चर्चा की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता
सुनील जैन ने बताया कि खंडवा आलीराजपुर के बीच नई रेल लाइन की मांग को लेकर ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति का गठन 6 वर्ष पूर्व किया गया था जो पूर्व और पश्चिम निमाड़ के खंडवा से अलीराजपुर के बीच रेल लाइन बिछाने की मांग को लेकर प्रयास कर रही है। इस मांग को पूरा करवाने के लिए समिति और क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार प्रयास कर जन आंदोलन और ज्ञापनों,पत्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री और क्षेत्रीय सांसदों से मांग करते आ रहे हैं। सुनील जी ने बताया कि समिति का गठन भले 6 वर्ष पूर्व हो लेकिन खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन की मांग काफी वर्षों से की जा रही है। हर्ष का विषय की निमाड़ के सांसदों एवं समिति के प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा इस रेल मार्गो को लेकर 6:15 करोड रुपए की लागत की सर्वे की मंजूरी मिली। लगभग 236 किलोमीटर का सर्वे का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और संभावना वक्त की जा रही है कि 28 फरवरी तक इस रेल मार्ग की के एस्टीमेट रेल मंत्रालय में पहुंचेंगे। आगामी प्रयासों में समिति द्वारा मार्च माह में क्षेत्रीय सांसदों के सहयोग से नई दिल्ली पहुंकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से मुलाकात कर इस रेल मार्ग को केंद्रीय कैबिनेट और रेल बोर्ड से मंजूरी के प्रयास किए जाएंगे।समिति ने वडोदरा के सीपीएम राजेश श्रीवास्तव और टीम को सर्वे करने पर आभार माना। मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा से आलीराजपुर के बीच 236 किमी नई रेल लाइन बिछाने के लिए जुलाई 2024 में सर्वे की मंजूरी रेल बोर्ड द्वारा दी गई थी उसके बाद वडोदरा रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा इसका सर्वे करवाया गया। सर्वे का कार्य कर लिया गया है। वडोदरा रेल मंडल में सीपीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी तक इस लाइन का सर्वे पूरा करने के निर्देश सर्व कंपनी को दे दिए हैं। एलाइनमेंट और ट्रैफिक सर्वे सहित डीपीआर बनाकर रेल बोर्ड भी भेजने का कार्य अंतिम चरण मे किया जा रहा है। इसके बाद केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड इसकी मंजूरी देंगे। विदित हो कि खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन के निर्माण से पश्चिम के गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा शहरों से व्हाया खरगोन, खंडवा के रास्ते वाराणसी,पटना,भोपाल, नई दिल्ली,लखनऊ की दूरी 200 किमी कम हो जायेगी। इससे रेलवे को नया रेलमार्ग मिलेगा मालगाड़ियों, यात्री ट्रेनें को राजस्व और समय की बचत होगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल , भानु भाई पटेल, सुजान सिंह राठौड़, प्रवक्ता सुनील जैन,मनोज सोनी, योगेश कोटवाले,भरत कुमार लाड़, त्रिलोकचंद पटेल, गुप्तेश्वर सोनी, राजेश पटेल, प्रभु लाल पटेल, रामगोपाल पाल, बसंत पाल, आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!