
किल्लौद पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त
खंडवा, 22 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा चोरी के आरोपियों शीघ्र गिरफ़्तार कर माल मशरुका बरामद करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा के द्वारा अपने स्टाफ की सहायता से चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त कर आरोपीगण सुरपाल भिलाला एवं विष्णु भिलाला को गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 14.02.26 को थाना किल्लौद पर फरियादी शांतिलाल पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झागरिया अपने पडोसी प्यारेलाल पिता शिवलाल केवट जाति ढीमर उम्र 45 साल, सीताराम पिता रामसिंह केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल एवं बालाराम पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 34 साल सभी निवासी ग्राम झागरिया के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.02.26 के सुबह करीब 11 बजे वह और उसके पडोसी प्यारेलाल, सीताराम व बालाराम अपने अपने परिवार सहित जामन्या टापू पर मछली पकडने का काम के लिये मजदूरी करने गये थे । दिनांक 13.02.26 के दोपहर करीब 03 बजे वह अपनी पत्नी अनुसुईया बाई के साथ घर आया तो देखा कि उसके घर का एवं घर के अंदर लोहे की गोदरेज का ताला टूटा हुआ था जिसमे चांदी का कमर का कंदोरा, चांदी की पायल, गले की सोने के पांच मोती व पेंडल की माला, चांदी की दो चैन, एक जोडी बिछोडी पैर की, चांदी की दो अंगुठी हाथ की, एवं नगदी 5000/- रूपये रखे थे चोरी हो गये,बाद में उसने आसपास पडोस के घर प्यारेलाल, सीताराम और बालाराम के घर जाकर देखा तो उनके घर के भी ताले टूटे हुए थे फिर उसने तीनो को फोन लगाकर चोरी होने की सूचना बतायी उसके बाद तीनो अपने अपने घर ग्राम झागरिया आये। सभी ने देखा उनके घरों से ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना किल्लौद पर अप क्र 16/26 धारा 331(4),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।मुखबिर सूचना के आधार पर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुरपाल पिता मुकुंद जाति भिलाला उम्र 28 साल निवासी ग्राम झागरिया एवं विष्णु पिता ओमप्रकाश जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम झागरिया थाना किल्लोद को गिरफ्तार कर मेमो लिया गया, जिसमे आरोपीगण द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया और आरोपियों से सोने चांदी के गहने व नगदी 5,000/- रूपये कुल कीमती 4,40,000/- रूपये जप्त किया गया।आरोपियों को दिनांक 22.02.26 को न्यायालय हरसूद में पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया ।






