
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यर्पण।*
एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज कोर्ट के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव और जिला संयोजक मोहन गंगराड़े के साथ माल्यर्पण कर नमन किया और संकल्प लिया कि पंडित जी के विचारों के अनुरूप हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक को शरीर के सुख के लिये धन-धान,मन के सुख के, लिये मान-सम्मान,बुद्धि के सुख के लिये ज्ञान और आत्मा के सुख के लिये भगवान की प्राप्ति हो, इस अवधारणा की पूर्णता के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर अधिकतम देवेंद्र सिंह यादव मोहन गंगराड़े अजित चौहान पुष्पा गौर किरण तंवर मंजू तंवर महेंद्र यादव रजनीश सोनी द्वारकदास आसवानी प्रणय गुप्ता,विन्रम गंगराड़े,सुनील आर्य, जसवंत परमार, शिवकुमार बारिया, नवीन हनवे, महेंद्र गंगराड़े,मनोज फूलमाली,राज राव, नरेंद्र बोरयाले सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे।










