
रंग पंचमी के अवसर पर धार्मिक संस्कृति के अनुरूप निकलेगी श्री दादाजी फाग यात्रा।
फाग यात्रा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक श्री गणेश गौशाला में संपन्न।
खंडवा। श्री दादाजी फाग यात्रा यात्रा को लेकर सामाजिक सद्भाव जिला खण्डवा द्वारा समाज प्रमुखो की बैठक गणेश गौ शाला में आयोजित हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को फाग यात्रा उत्सव को लेकर आयोजित बैठक में हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन काशीव द्वारा गणेश उत्सव , माताजी उत्सव एवं गत फाग उत्सव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति सदस्य डा. शक्ति सिंह राठौर द्वारा सामाजिक समरसता , सद्भाव पर अपने विचार व्यक्त किये गये। बैठक मे अलग अलग समाजो के प्रमुख शामिल हुये, सभी समाज प्रमुखो ने आम सहमति से समरसता का त्यौहार फाग उत्सव धार्मिक संस्कृति के अनुरूप उत्साह से मनाने की सहमति दी। सुनील जैन ने बताया कि बैठक में रंग पंचमी पर आयोजित फाग उत्सव श्री दादाजी फाग यात्रा के नाम से रहेगी। जो प्रतिवर्ष निकाली जाएगी। इस हेतु श्री दादाजी फाग यात्रा के अध्यक्ष के रूप में अखिलेश गुप्ता इंजीनियर , सचिव के रूप में ईश्वर डिंडौरे का नाम तय किया गया। बैठक में शक्तिसिंह राठौर, रामचंदजी मौर्य, हिन्दु उत्सव समिति से मोहन काशिव, जीवन डिंडौरे , बिंटी राज
पाल उपस्थित थे। संचालन सामाजिक सद्भाव जिला संयोजक गिरीश बजाज द्वारा किया गया एवं आभार सह संयोजक मोहन काशीव द्वारा माना गया।










