ताज़ा ख़बरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोक सभा सदन में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की तारीफ की।

खास खबर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोक सभा सदन में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की तारीफ की।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल हमेशा सक्रियता से रेल विषयों को रखते रहते है, ,,रेल मंत्री
श्री वैष्णव,,

लोकसभा में सांसद श्री पाटिल ने वंदे भारत एवं कार्गो हब, उन्नत रेल को लेकर की चर्चा।

खंडवा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही के दौरान खंडवा बुरहानपुर में वंदे भारत ट्रेन एंव रेल और माल ढुलाई की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए किए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के द्वारा प्रश्न करने पर इनके जवाब देते हुए सर्वप्रथम खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की रेल विषयों की अच्छी जानकारी रखने और हमेशा सक्रियता से विषयों को रखने पर जमकर तारीफ की तथा सांसद पाटिल की मांगों पर पूरा सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्रीय विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहने वाले खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को लोकसभा में खंडवा बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के रेल मार्ग पर भी वंदे भारत ट्रेनों को चलाने और स्टॉपेज देने की मांग रखी साथ ही तेज गति की गुड्स रेल सुविधा विकसित करने की पुरजोर तरीके से मांग रखी।
इसका जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहते हैं। संसदीय क्षेत्र के विकास को और अधिक गति कैसे मिले इस पर वह सदैव कार्य करते है, सांसद पाटिल रेलवे के विषयों पर अच्छी जानकारी रखते हुए सक्रियता से फीडबैक व फॉलोअप लेते हैं। जिसके परिणामस्वरूप हमने खंडवा सांसद की मांगो पर खंडवा बुरहानपुर में कई ट्रेनों के स्टॉपेज दिए हैं।इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ साथ ही विश्वास दिलाता हू कि आपके द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार द्वारा सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

*देश-विदेश से आते हैं पर्यटक*

सांसद श्री पाटील ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा-
बुरहानपुर से होकर गुजरने वाला रेल मार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। खंडवा स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और बुरहानपुर के ऐतिहासिक व यूनेस्को श्रेणी के धरोहर स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए वंदे भारत ट्रेनों को भी इस मार्ग से चलाया जावे तथा खंडवा बुरहानपुर में इनके स्टॉपेज दिए जाए। प्रवक्ता सुनील जैन एवं रेल सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि बुधवार को बेमतलब के विपक्ष के हंगामा के बीच सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुरजोर तरीके से अपनी बात रखते हुए प्रश्न के माध्यम से रेल मंत्री श्री वैष्णव से कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के खंडवा, बुरहानपुर जिलों में बड़े पैमाने पर होने वाली केले,सोयाबीन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुँचाने के लिए। इस क्षेत्र में विशेष ‘कार्गो हब’ या उन्नत रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा की सौगात मिल जाती है तो कृषि व उद्योग क्षेत्र को तेज गति मिलेंगी। प्रश्न के उत्तर में श्री वैष्णव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर बैठकर चर्चा करने के उपरांत निर्णय लेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!