
“अपनों के लिए सात समंदर पार से बड़े हाथ, शिक्षा चिकित्सा में सहयोग के लिए पोरवाड़ सहायक फंड में दिया एक लाख ग्यारह हजार का दान”
खंडवा/
यदि अपनों के लिए दिल में स्नेह और सेवा का जज्बा हो तो विदेश में रहते हुए भी मदद की जा सकती है। ऐसी मिसाल कायम की है बड़वाह निवासी फिलहाल में अमेरिका में रहने वाले मयूर सुनील जैन ने। वह फिलहाल में विगत 13 वर्ष से अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पोरवाड़ सहायक फंड के मिडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी एवं उपाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज में अनेक प्रकार के फंड के माध्यम से जरूरतमंदों को शिक्षा एवं चिकित्सा में जरूरत पड़ने पर उचित राशि उपलब्ध कराई जाती है। पोरवाड़ सहायक फंड की इसी कार्य योजना को देखते हुए मयूर जैन ने भी सहयोग का कदम उठाया है और समाज में गरीब असहाय व्यक्ति की मदद करने का बीड़ा उठाया है ।जैन का कहना है कि समाज का कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में उचित शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए लाचार ना हो। इस हेतु एक लाख ग्यारह हजार रुपए संस्था को दान स्वरूप प्रदान किए।जो कि समाज के लिए एक अनुकरणीय कार्य है। सात समुंदर पार रहने के बाद भी अपनों से स्नेह और फिक्र करना एक मिसाल है।इस अनुकरणीय कार्य की खंडवा के पोरवाड़ सहायक फंड अध्यक्ष राजमल जैन समाज के पुष्पेंद्र शाह बैडिया, शैलेन्द्र जैन महेश्वर , सुरेन्द्र जैन इंदौर,आशीष चौधरी सनावद, मुकेश जैन सनावद,इंदरमल जैन, देवेन्द्र सराफ खंडवा, निलेश जैन मुम्बई,निशीथ जैन खंडवा ने भुरी भुरी प्रशंसा की।












