ताज़ा ख़बरें

गांव चलो बस्ती चलो: जनकल्याण योजनाओं का घर-घर प्रचार-भाजयुमो

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत पेंड्रा मंडल के सारथी मोहल्ला एवं कोलान पारा में एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी हेमंत राव वाघे, जिला मंत्री विक्रम राठौर तथा पेंड्रा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी सुयश जैन की उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने पूरे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारथी मोहल्ला एवं कोलानपारा में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों के साथ खुले वातावरण में चर्चा कर उनकी जरूरतों और सुझावों को भी जाना गया।जिला मंत्री हेमंत राव वाघे ने कहा कि पार्टी केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना ही भाजपा की प्राथमिकता है।वहीं सुयश जैन ने बताया कि सरकार की कई योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बनाई गई हैं, जिनका लाभ उठाकर ग्रामीण अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात मंडल पदाधिकारियों ने स्थानीय

कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—“इस अभियान को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए हम सभी का सहृदय धन्यवाद करते हैं।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!