ताज़ा ख़बरें

खेल एवं आत्मरक्षा की दिशा में बड़ोद का बड़ा कदम*

आगर मालवा बडौद से संजय जैन की रिपोर्ट

*खेल एवं आत्मरक्षा की दिशा में बड़ोद का बड़ा कदम*

बड़ोद, खेल एवं आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट क्लब, बड़ोद द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में *अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट कोच एवं सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विजेंद्र खरसोदिया (NIS)* ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को यह भी बताया कि किस प्रकार वे खेल के माध्यम से अपना उज्जवल एवं सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर *अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कपिल खरे, वैदेही शर्मा एवं ऋतिक सोलंकी* विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा कर खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
कार्यशाला का आयोजन स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट क्लब, बड़ोद की संचालिका एवं *राष्ट्रीय खिलाड़ी राखी राजपूत* द्वारा किया गया। क्लब के छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेंद्र खरसोदिया ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, राखी राजपूत ने जानकारी दी कि जल्द ही बड़ोद में महिला आत्मरक्षा अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!